Holi Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी


रायपुर। रंगों के त्योहार होली के मौके पर यात्रा करना हर साल चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ रहती है। इस परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस साल 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र से कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों के जरिए लोग सुरक्षित और आरामदायक सफर कर सकेंगे।
पटना–चर्लपल्ली रूट की खास ट्रेन
पटना और तेलंगाना के बीच 7 फेरे वाली होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा।
ट्रेन का विवरण
स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे:
01 SLR कोच
02 सामान्य कोच
04 स्लीपर कोच
07 एसी थ्री कोच
07 एसी थ्री इकोनॉमी कोच
इस विशेष इंतजाम से होली पर यात्रियों को अपने घर परिवार के साथ त्योहार मनाने में काफी सुविधा और राहत मिलेगी।











