दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में सिलेंडर धमाका, एक की मौत, कई घायल

दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक CNG पंप पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां गैस भरवाने पहुंचे एक ट्रक में अचानक धमाका हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार धमाका ट्रक में लगे सिलेंडर के फटने से हुआ हो सकता है. फायर विभाग को दोपहर 3:37 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. हादसे में गैस भरने वाले एक कर्मचारी की मौत की खबर है, जबकि 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close