Big News : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति,मनोज दयाल की हुई नियुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलपति की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 तथा संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है।

प्रोफेसर मनोज दयाल का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा। उनके कार्यकाल, उपलब्धियां और सेवा शर्तें अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधानों के अनुसार निर्धारित होंगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com