बजट सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तेज, 22 फरवरी को विधायक दल की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। 22 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई है।

यह बैठक नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में शाम 4 बजे कांग्रेस भवन, रायपुर में आयोजित होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके अगले दिन 24 फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं।

सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री के अनुसार, यह बजट केवल वार्षिक आर्थिक दस्तावेज नहीं बल्कि प्रदेश के दीर्घकालिक विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत करेगा। बजट 2026-27 में वर्ष 2047 तक के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विस्तार पर विशेष फोकस रहने की बात कही गई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com