मिर्ज़ा एजाज बेग बने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मिर्ज़ा एजाज बेग को कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने नवा रायपुर, अटल नगर से आज अधिसूचना जारी की है।

हज कमेटी अधिनियम 2002 की धारा 21(1) के तहत कमेटी के नामांकित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री बेग को अध्यक्ष चुना। इसके बाद राज्य शासन ने उन्हें आधिकारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया।

श्री मिर्ज़ा एजाज बेग के अध्यक्ष बनने से मुस्लिम समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। आज जुमा नमाज के बाद हजरत गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर में मुतवल्ली मोहम्मद अली, मस्जिद कमेटी के सदस्य और स्थानीय लोग उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अध्यक्ष बनने के बाद श्री बेग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल और पार्टी के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com