वाणी कपूर को बड़ा झटका! अटक गई 3 बड़ी फिल्में, क्या है वजह?

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर आखिरी बार ‘रेड 2’ में नजर आई थीं. हालांकि, एक्ट्रेस के पास कई फिल्में हैं, जो रिलीज के लिए तैयार हैं. लेकिन इन फिल्मों के आने में किसी न किसी वजह से देरी हो रही है. आइए जानते हैं कि वाणी कपूर की वो फिल्में कौन सी हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से की थी. इसके बाद वाणी कपूर ने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. खबर है कि वाणी कपूर अपने एक्टिंग करियर में मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. वाणी कपूर के पास कई फिल्में ऐसी हैं जिनकी शूटिंग पूरी हो चुकी हैं, लेकिन किसी कारण से वो फिल्में रिलीज नहीं पा रही हैं. लंबे समय से ये फिल्में अटकी हुईं और रिलीज होने का नाम नहीं ले रही हैं. आइए जानते हैं कि ये तीन फिल्में कौन-कौन सी हैं.
वैरायटी इंडिया ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में बताया कि वाणी कपूर की तीन फिल्में लंबे समय से तैयार होने के बावजूद थिएटर में रिलीज होने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं. इन फिल्मों में सर्वगुण संपन्न, अबीर गुलाल और बदतमीज गिल शामिल है. इन तीनों फिल्मों की शूटिंग भी पूरी हो गई है. हालांकि, अभी तक इन फिल्मों की रिलीज़ को लेकर कोई क्लैरिटी नहीं है.
वाणी कपूर की सर्वगुण संपन्न
वाणी कपूर की ‘सर्वगुण संपन्न’ की बात करें तो ये मैडॉक फिल्म्स की एक सोशल कॉमेडी है, जिसमें वाणी एक छोटे शहर की लड़की का रोल कर रही हैं जो एक पॉपुलर पोर्न स्टार जैसी दिखती है. ये फिल्म शोनाली रतन देशमुख का डायरेक्टोरियल डेब्यू है. उन्होंने पहले ‘तुम मिले’, ‘जन्नत’ और ‘शिद्दत’ जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है. खबर है कि फिल्म की शूटिंग 2023 में खत्म हो गई थी. लेकिन अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिनेश विजान फिल्म के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डील नहीं कर पाए हैं.
बदतमीज दिल क्यों है पेंडिग?
‘बदतमीज गिल’ की बात करें तो, इस फिल्म में वाणी कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना और परेश रावल नजर आएंगे. नवजोत गुलाटी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की शूटिंग जुलाई 2024 में पूरी हो गई थी और शुरू में ये 29 नवंबर, 2024 को थिएटर में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, ये फिल्म भी रिलीज नहीं हो पाई क्योंकि प्रोड्यूसर निकी और विक्की भगनानी को कोई खरीदार नहीं मिला.
अबीर गुलाल पर विवाद
इसके अलावा, वाणी कपूर की ‘अबीर गुलाल’ भी इंडिया में रिलीज़ नहीं हुई, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म के जरिए फवाद खान का 9 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक है. एक्टर इससे पहले तीन बॉलीवुड फिल्मों में दिखे थे, जिनमें खूबसूरत (2014), कपूर एंड संस (2016) और ऐ दिल है मुश्किल (2016) शामिल हैं. इन सभी ने इंडियन ऑडियंस के बीच उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से काफी अटेंशन बटोरी थी. हालांकि, अप्रैल 2025 में पहलगाम टेरर अटैक के बाद, फिल्म को इंडिया में बैन कर दिया गया था.
वाणी कपूर वर्कफ्रंट
वाणी कपूर ने 2013 में बॉलीवुड डेब्यू किया के बाद ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’, ‘बेफिक्रे’, ‘वॉर’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है. वाणी कपूर आखिरी बार बीते साल रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई. वहीं, एक्ट्रेस को 2025 में आई नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘मंडाला मर्डर्स’ में देखा गया था.











