छत्तीसगढ़: बलरामपुर में दो नाबालिगों से दुष्कर्म: तहसील कार्यालय का ड्राइवर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर: बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामले में उपयोग की गई एक कार भी जब्त की गई है.

पुलिस के अनुसार 4 फरवरी को घटना के बाद पीड़िताएं किसी तरह अपने घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। परिजनों की शिकायत पर तत्काल कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान मुख्य आरोपी के साथ दो सहयोगियों की संलिप्तता सामने आई, जिनमें एक तहसील कार्यालय बलरामपुर का ड्राइवर भी शामिल है.

दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- पुलिस 

कोतवाली प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि मामले में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है तथा पीड़िताओं को हर संभव कानूनी व परामर्श सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

close