गरियाबंद में 22 फ़रवरी को भारतीय बौद्ध महासभा का आयोजन, रायपुर के कमिश्नर महादेव कावरे होंगे मुख्य अतिथि


राजेंद्र ठाकुर
गरियाबंद। भारतीय बौद्ध महासभा जिला गरियाबंद के तत्वावधान में रविवार 22 फ़रवरी को प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मान एवं जिला पदाधिकारी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे होंगे। अध्यक्षता राज्य के विभागीय जाँच आयुक्त दिलीप वासनीकर करेंगे। भोजराज गौरखेड़े,पालनहार मेश्राम, एस आर कांडे, बद्रीश सुखदेवे, शैलेष बड़गे और सुरेंद्र कुमार वैद्य अतिविशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन फारेस्ट आकषण हाल डाक बंगला गरियाबंद में किया गया है। कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के जगदलपुर,कोंडागांव,कांकेर, धमतरी, बालोद,बिलासपु,रायपुर,दुर्ग,भिलाई,राजनांदगांव,महासमुंद,खैरागढ़,नारायणपुर,मोहला मानपुर,बीजापुर,दंतेवाड़ा,बचेली और मुंगेली के जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया जाएगा।











