माना के चौथी बटालियन परिसर में CAF जवान की संदिग्ध मौत, जांच शुरू

रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में तैनात CAF के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा विभाग में हलचल मच गई है।

मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वे चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूल रूप से जशपुर जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com