औरंगाबाद के चिकित्सक की प्लेन क्रैश में हुई मौत, परिजनों में मचा हाहाकार

औरंगाबाद :  रांची से दिल्ली जाने के क्रम में एयर एम्बुलेंस के क्रैश होने से औरंगाबाद के एक चिकित्सक सहित सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.मृतक चिकित्सक की पहचान मदनपुर प्रखण्ड के मनिका बाजार निवासी बजरंगी प्रसाद के पुत्र डॉ. विकास कुमार गुप्ता के रूप में की गई है. चिकित्सक की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है.

बताया जाता है कि डॉक्टर विकास अपने एक मरीज संजय को उसके परिजनों के साथ इलाज के लिए रांची लेकर एयर एम्बुलेंस से नैयर दिल्ली जा रहे थे,तभी झारखंड के ही चतरा में उनका एयर एम्बुलेंस क्रैश कर गया जिससे उस पर सवार  सात लोगों की मौत हो गई.

विकास दो भाईयों में सबसे बड़े थे. उनकी चाची मंजू देवी ने बताया कि वे बेहद ही शांत स्वभाव एवं सरल व्यक्ति थे.पिछले वर्ष छठ पर्व में गांव आए हुए थे और छठ पर्व मनाकर अपने पिता को इलाज के लिए लेकर रांची गये हुए थे.जहां उनके हर्ट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कराया था. साथ में उनकी मां भी गति हुई थी.

उनकी मौत के बाद परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.पत्नी मुन्नी कुमारी का रो रोकर हाल बेहाल है और आठ वर्ष का पुत्र मेहुल परिवार के लोगों को रोता देख खुद को सम्भाल नहीं पा रहा है. बार बार उसकी आँखें अपने पिता को खोज रही है. इस दृश्य को देखकर मातमपुर्सी के लिए आये लोगों की आँखे भी नाम हुई जा रही है.

ग़ांव के सूरज प्रसाद गुप्ता बताते है कि विकास ग़ांव के गौरव थे और उनके असमय चले जाना ग़ांव वासियों के लिए बेहद ही दुःखद घटना है.

ग्रामीण तनु कुमार, गोलू कुमार, और पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि विकास जब भी पर्व में आते थे, हमलोग के साथ पर्व को उत्साह के मनाते थे और ग़ांव की तस्वीर बदले इसकी लगातार चर्चा करते. उन्होंने बताया कि गांव का एक सितारा असमय काल के गाल में समा गया.जिसकी भरपाई करना निकट भविष्य में संभव नहीं.

close