UP News: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, होली से पहले मिलेगा वेतन और पेंशन

होली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को होली का गिफ्ट दिया है। इस तोहफे में समय से पहले सैलरी और पेंशन मिलने की बात कही गई है। शासन ने आदेश जारी कर कहा है कि सरकारी कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन 28 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। इसी तरह पेंशनर्स को के लिए पेंशन को भी जारी करने का फैसला किया है। योगी सरकार 28 फरवरी को ही पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी कर दिया जाएगा। सरकार की तरफ से अवकाश के कारण वेतन बांटने की तिथि में यह बदलाव किया गया है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार से पहले किसी तरह की पैसे की कोई दिक्‍कत न हो।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close