राम मंदिर के CEO का थोड़ी देर में हो सकता है ऐलान, आज हो रही ट्रस्ट की अहम मीटिंग

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक अयोध्या में शुरू होने वाली है. बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के सदस्य और पदाधिकारी अयोध्या के मणिराम दास जी की छावनी पहुंचना शुरू हो गए हैं और गतिविधियां गतिविधियां तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि आज इस बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. मंदिर की व्यवस्थाओं, भविष्य की योजनाओं और ट्रस्ट के प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है. सबसे प्रमुख मुद्दा राममंदिर में CEO और एक प्रवक्ता की नियुक्ति का मामला है.

बैठक से पहले अयोध्या में ट्रस्ट के सदस्यों की आवाजाही बढ़ गई है. देश के अलग-अलग हिस्सों से सदस्य अयोध्या पहुंच रहे हैं. बैठक को लेकर रामनगरी में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि राम मंदिर के निर्माण कार्य और मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हो सकती है. बैठक में होने वाले फैसलों पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

फिलहाल, अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक से पहले तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सदस्य लगातार पहुंच रहे हैं. बैठक शुरू होने के साथ ही राम मंदिर से जुड़े कई अहम मुद्दों पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close