अमेरिका पर ईरान का प्रचंड प्रहार, तुर्किये में न्यूक्लियर बेस पर दागी मिसाइल

ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. अब उसने तुर्किये के इंसर्लिक एयरबेस पर मिसाइल दागी, जो एक अमेरिकी न्यूक्लियर बेस के करीब है. इस हमले से क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है. तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने हमले की पुष्टि करते हुए ईरान से संपर्क बनाए रखने की बात कही है.

ईरान लगातार अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. अब ईरान का अमेरिकी न्यूक्लियर बेस के पास बड़ा हमला हुआ है. ईरान ने तुर्किये के इंसर्लिक एयरबेस पर मिसाइल दागी है. तुर्किये रक्षा मंत्रालय ने की हमले की पुष्टि है. तुर्किये ने कहा है कि हमले को लेकर ईरान से संपर्क जारी है.

इतना ही नहीं अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर भी हुआ है. IRGC का दावा है कि उसने USS अब्राहम लिंकन पर हमला किया है. ओमान सागर में मिसाइल से निशाना बनाया है. IRGC का कहना है कि हमले के बाद अब्राहम लिंकन पीछे हट गया है. हालांकि, अमेरिका ने इस हमले से इनकार किया है.

ईरान ने तीन NATO ठिकानों को बनाया निशाना

उधर, ईरान ने एक साथ तीन NATO ठिकानों को निशाना बनाया है. दुबई पर बड़ा हमला किया है. ईरान के हमलों को देखते हुए अमेरिका के एयर डिफेंस यूरोप से मिडिल ईस्ट पहुंचे हैं. जवाबी हमले में ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल मेडिटेरेनियन में तबाह हो गया है. NATO एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल को नष्ट कर दिया है.

इंसर्लिक बेस पर अमेरिका के टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन

मिसाइल तुर्किये के इंसर्लिक एयरबेस की ओर बढ़ रही थी. इंसर्लिक बेस पर ही अमेरिका के टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन हैं. पूर्वी मेडिटेरेनियन में NATO एयर डिफेंस ने मिसाइल रोकी. खबर है कि ईरान समर्थित PMF के ठिकाने पर अटैक हुए हैं. इराक में अमेरिका का लुकास ड्रोन से हमला हुआ है. ईरान पर अमेरिका का विध्वसंक हमला हुआ है. तेहरान के वरमिन इलाके में भीषण हमला हुआ है. पूर्वी तेहरान कमांड मुख्यालय पर स्ट्राइक हुई है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close