Ex CM भूपेश बघेल के PA के घर ED का छापा: तड़के पहुंची 8 अधिकारियों की टीम, 2 गाड़ियों में आए अफसर

रायपुर, 01 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के.के. चंद्रवंशी के पुरानी भिलाई स्थित आवास पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। करीब 8 अधिकारी दो गाड़ियों में मौके पर पहुंचे और घर के अंदर दस्तावेजों की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, ED की टीम तड़के सुबह के.के. चंद्रवंशी के निवास पर पहुंची। अधिकारियों के घर में प्रवेश करने के बाद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू की गई। सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती भी की गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ED की कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी हुई है। एजेंसी की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA के घर ED की कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ का राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार हैं। फिलहाल जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।











