पणजी नगर निकाय चुनाव में BJP की ‘सुनामी’, 30 में से 27 वार्ड में हासिल की जीत; देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

पणजी नगर निगम चुनाव में BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। BJP समर्थित पैनल ने कुल 30 में से 27 वार्ड में विजय पा ली है। विपक्ष के खाते में महज 3 वार्ड ही गए। पणजी के 30 वार्ड के लिए बीते 11 मार्च को शांतिपूर्वक तरीके वोटिंग हुई थी। मतदान में 69.07 फीसदी वोटर्स ने हिस्सा लिया था। आज (शुक्रवार को) श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में वोटों की गिनती की गई। यहां बैलेट पेपर से चुनाव हुआ था, जिसमें BJP ने बंपर जीत पाई है। यहां देखिए पूरे 30 वार्ड के विजेताओं की लिस्ट।

गोवा नगर निकाय चुनाव में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट

वार्ड नंबर विजेता का नाम पार्टी/पैनल का नाम
1 युतिका जाम्बौलीकर बीजेपी
2 कैरोलिना पीओ बीजेपी
3 मार्गेरिडा फर्नांडिस बीजेपी
4 रोहित मोंसेरेट बीजेपी
5 किशोर शास्त्री बीजेपी
6 लोरेना सिलवेस्टर बेंटो बीजेपी
7 लियोनिद फ़र्टाडो अमी पंजेकर
8 करीना शिरोडकर बीजेपी
9 कबीर फिलिप पिंटो मखीजा बीजेपी
10 प्रसाद अमोनकर बीजेपी
11 तुकाराम चिन्नावर बीजेपी
12 वर्षा हरि बीजेपी
13 उदय वामन मडकईकर बीजेपी
14 प्रजोत संतोष वैगनकर बीजेपी
15 शायनी चोपडेकर बीजेपी
16 अस्मिता केरकर बीजेपी
17 जैक अजीत सुखीजा अमी पंजेकर
18 कृष्ण रामदास शिरोडकर बीजेपी
19 निकिता नाइक बीजेपी
20 शुभम बीजेपी
21 मनीषा मानेरकर बीजेपी
22 दीक्षा मेनकर बीजेपी
23 विद्या सतीश गडकर बीजेपी
24 करण यतिन पारेख बीजेपी
25 कीर्ति साखलकर बीजेपी
26 वसंत अग्रशिकर बीजेपी
27 विट्ठल चोपडेकर बीजेपी
28 रूपेश रवीन्द्र हालारंकर बीजेपी
29 लिबराटा मेंडेस ई अचारी अमी पंजेकर
30 सिल्वेस्ट्रे फर्नांडिस बीजेपी

अमी पंजेकर से थी टक्कर

गौरतलब है कि पणजी नगर निकाय चुनाव को बीजेपी समर्थित गुट और विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन बीजेपी समर्थित गुट ने साफ कर दिया कि पणजी उनका गढ़ है। इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन का नेतृत्व Atanasio ‘Babush’ Monserrate ने किया, जिन्होंने सभी 30 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे। वहीं, विपक्ष की तरफ से गोवा कांग्रेस समर्थकों और निर्दलीय कैंडिडेट्स का संयुक्त मोर्चा अमी पंजेकर था, जिसमें उत्पल पर्रिकर जैसे लीडर थे

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com