पोस्टपोन हो गई रजनीकांत की ‘जेलर 2’? मेकर्स ने सच्चाई बता दी, जानिए कब होगी रिलीज

सुपरस्टार रजनीकांत लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. पहले पार्ट की सफलता के बाद मेकर्स दूसरे पार्ट को भी बड़े पैमाने पर बना रहे हैं. फिल्म पहले से इसी साल 15 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तय है. हालांकि, बीच में सोशल मीडिया पर ऐसी भी बातें हुईं कि ये फिल्म पोस्टपोन हो सकती है, क्योंकि मेकर्स फिल्म का कुछ हिस्सा रीशूट करना चाहते हैं. अब मेकर्स ने पोस्टपोन होने की अफवाहों पर रिएक्ट किया है और सच्चाई बताई है.

‘जेलर 2’ की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स ने 2 सितंबर को इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया, जिसपर रिलीज डेट लिखी हुई है- 15 अक्टूबर. मेकर्स के इस नए पोस्टर से जाहिर है कि ये फिल्म पोस्टपोन नहीं हो रही है. तय डेट पर ही ‘जेलर 2’ रिलीज होगी. मेकर्स ने इस पोस्ट के जरिए पोस्टपोन होने के रूमर्स पर विराम लगा दिया है.

मेकर्स ने क्या लिखा?

पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने रजनीकांत के बारे में कैप्शन में लिखा, “15 अक्टूबर Alappara Kelappurom! #Jailer2” अलप्पारा केलाप्पुरम ‘जेलर’ के गाने ‘हुकुम’ से ही जुड़ी एक लाइन है, जो तमिल भाषा में है. इसका हिंदी में मतलब होता है हंगामा मचाना. यानी मेकर्स कहना चाह रहे हैं कि हम 15 अक्टूबर से ‘जेलर 2’ के जरिए हंगामा मचाने को तैयार हैं.

शाहरुख खान का इनकार, ऋतिक का कैमियो

पहले पार्ट की तरह ‘जेलर 2’ का डायरेक्शन भी नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं. अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर का काम देख रहे हैं. खबरें तो ऐसी भी हैं कि इसमें बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन कैमियो भी करने वाले हैं. बीच में ऐसी भी खबरें आई थीं कि पहले शाहरुख खान कैमियो करने वाले थे, लेकिन वो इस समय अपनी फिल्म ‘किंग’ पर बिजी चल रहे हैं, जो कि 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. शाहरुख खान ‘किंग’ से पहले अपने इस पिक्चर के लुक को रिवील नहीं करना चाहते हैं. ‘किंग’ की रिलीज से पहले उनका लुक ‘जेलर 2’ में न दिख जाए, इसलिए उन्होंने कैमियो से इनकार कर दिया. शाहरुख के मना करने के बाद ऋतिक का नाम रजनीकांत की फिल्म से जुड़ा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close