कालाहांडी में नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, बस्तर के 11 सदस्य हुए आत्मसमर्पण,डेढ़ करोड़ के इनामी

कालाहांडी। बस्तर के माओवादियों का छत्तीसगढ़ और सीमावर्ती राज्यों में सरेंडर का सिलसिला जारी है। रविवार को ओडिशा के कालाहांडी में 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में तीन कमांडर लेवल के हैं। ओडिशा पुलिस कि अनुसार इनमे एक DVCM और चार 4 ACM स्तर के नक्सली हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने एक एके 47, चार एसएलआर गन और 12 बोर तथा सिंगल शॉट बंदूकें भी सरेंडर की हैं। अफसरों ने बताया किसरेंडर करने वालो में कई नक्सली बस्तर के अलग अलग जिलों के निवासी है। सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ 34 लाख का इनाम भी घोषित था।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com