18 या 19 मार्च, कब है चैत्र अमावस्या? जानें सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Chaitra Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना गया है. साल में 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं. हर एक अमावस्या महत्वपूर्ण है, लेकिन चैत्र महीने की अमावस्या बहुत शुभ मानी जाती है. इस दिन स्नान, दान और पितरों का तर्पण किया जाता है. इस अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन नकारात्मक शक्तियों का असर बहुत बढ़ जाता है.
हालांकि, इस दिन जो भी धार्मिक कार्य किए जाते हैं, उनके पुण्य फल प्राप्त होते हैं. अमावस्या की तिथि पितरों को समर्पित की गई है. मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है, लेकिन इस साल लोगों के मन में चैत्र अमावस्या को लेकर थोड़ा संशय है कि ये 18 मार्च को पड़ रही है या 19 तारीख को. ऐसे में आइए जानते हैं इस अमावस्या की सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त.











