पहले बढ़ाया, फिर घटाया…SSC ने जारी की CGL की फाइनल वैकेंसी लिस्ट, देखें कितने पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी SSC CGL परीक्षा 2025 के लिए अंतिम वैकेंसी की संख्या जारी कर दी है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पहले जारी आंकड़ों में थोड़े बदलाव के बाद अब कुल 15,125 पदों पर भर्ती की पुष्टि की गई है. इन पदों में अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग सीटें तय की गई हैं. साथ ही अभ्यर्थियों को अंतिम रिजल्ट से पहले पोस्ट प्रेफरेंस भरने का भी निर्देश दिया गया है.
इससे पहले 9 जून 2025 को जारी नोटिफिकेशन में 14,582 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे. बाद में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की ओर से अतिरिक्त पदों की मांग आने के बाद कुल 543 पदों की बढ़ोतरी की गई है. ये भर्तियां केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, संवैधानिक और सांविधिक निकायों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर होंगी.











