राजस्थान-कल तेज बारिश का अलर्ट, कम बरसात का रिकॉर्ड बना:सितंबर में भी सामान्य से कम पानी बरसने की आशंका; पारा गिरा

राजस्थान में सोमवार को केवल डूंगरपुर में हल्की बारिश हुई। अन्य सभी जिलों में मौसम साफ रहा। जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग में दिनभर धूप रही, लेकिन हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई।

अगस्त खत्म होने के साथ ही मानसून का एक तिहाई समय भी बीत गया। इस बार पूरे अगस्त में 68MM से भी कम बरसात हुई, जो पिछले 11 साल में दूसरी बार सबसे कम बरसात होने का रिकॉर्ड है।

मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में भी बारिश सामान्य से कम होने की आशंका है। सोमवार को मौसम साफ रहने के बाद तापमान में गिरावट हुई। वहीं, कल से तीन दिन अलग-अलग जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है।

2 सितंबर से शुरू होगा बारिश का दौर: मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। धूप निकलने और तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। कल 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, 3 और 4 सितंबर को 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

दूसरी सबसे कम बारिश: अगस्त में सामान्यत: 155MM बारिश होती है। जबकि इस साल केवल 66.2MM पानी ही बरसात है। 11 साल में (वर्ष 2015 से 2025 तक) साल 2023 में सबसे कम बरसात हुई थी, उस समय अगस्त में केवल 30.9MM पानी पूरे प्रदेश में बरसा था। वहीं साल 2015 में 93.9MM, साल 2017 में 84.8MM, साल 2018 में 92MM बारिश हुई थी। जबकि शेष वर्षो में बारिश 100MM से ज्यादा दर्ज हुई। सबसे ज्यादा साल 2024 में 344.6MM पानी बरसा था।

हवा चलने से गिरा पारा: राजस्थान में सोमवार दिनभर मौसम साफ रहा और धूप निकली, लेकिन हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट हुई। दिन का सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close