रीवा में सियासी गरमी! भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

रीवा : केंद्र और राज्य सरकार की छात्र-विरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को एनएसयूआई  ने जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव किया.प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की.भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन  और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा.

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा, आरएसएस और एबीवीपी के माध्यम से शिक्षण संस्थानों का भगवाकरण और राजनीतिकरण कर रही है.जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा, “हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, पुलिस की लाठियों और आंसू गैस से डरने वाले नहीं हैं.सरकार बेरोजगारी, सिलेंडर के बढ़ते दाम और छात्रों के साथ हो रहे भेदभाव पर चुप्पी साधे हुए है.”

भारी संख्या में पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यालय से करीब 100 मीटर पहले ही रोक लिया था.जब कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़ गए, तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया.इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया.

रीवा सीएसपी ने मीडिया को बताया कि

प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा कारणों से बैरिकेड्स लगाकर रोका गया था.जब स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, तो न्यूनतम बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया गया.वर्तमान में स्थिति सामान्य है और आवागमन सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close