शहडोल में नशीली कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, कार से 50 शीशियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

शहडोल: मध्पप्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ब्यौहारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशीली कफ सिरप की 50 शीशियां जब्तत की हैं। साथ ही पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर जांच की। इस दौरान कार से प्रतिबंधित श्रेणी की नशीली कफ सिरप की 50 शीशियां बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कफ सिरप, मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार समेत करीब 10 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, ब्यौहारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रीवा से कार क्रमांक MP 17 CC 9214 से अवैध नशीली कफ सिरप ब्यौहारी लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई और माल को जब्त करने और आरोपियों को पकड़ने के लिये रणनीति तैयार की। पुलिस ने सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बोकरा तिराहा मेन रोड पर घेराबंदी की और संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली।

OHMS CANDYKUF नाम की 50 शीशियां बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस को OHMS CANDYKUF नाम की 50 शीशियां बरामद हुईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की थी, यानी कुल करीब पांच लीटर कफ सिरप जब्त की गई। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कफ सिरप रीवा से खरीदकर लाए थे। इसे ब्यौहारी क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रीवा जिले के निवासी मिथिलेश मिश्रा और ब्यौहारी के सूखा रोड निवासी विक्रांत वर्मा के रूप में हुई है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

वहीं, पुलिस ने इस कार्रवाई में कार, कफ सिरप और मोबाइल फोन सहित कुल करीब 10 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। पुलिस अब नशीली कफ सिरप की आपूर्ति के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close