औरंगाबाद: गालीबाज थानाध्यक्ष का ऑडियो वायरल, फ्रेंडली पुलिसिंग पर उठे सवाल 

औरंगाबाद: ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश उपाध्याय का एक ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष द्वारा एक दंपत्ति के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने की बात कही जा रही हैं. आरोप है कि बातचीत के दौरान दंपत्ति की बात सुनने के बजाय थानाध्यक्ष ने गुस्से में अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट की धमकी दी.

जबकि दंपत्ति बार बार अपनी बात रखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन थानाध्यक्ष का रवैया कठोर और अपमानजनक रहा। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस की ‘फ्रेंडली पुलिसिंग’ की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं. जहां पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल लगातार जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार और समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश देते हैं, वहीं अधीनस्थ पदाधिकारी की यह हरकत विभागीय छवि पर धब्बा साबित हो रही है.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएंगी. जांच की जिम्मेदारी मदनपुर एसडीपीओ चंदन कुमार को सौंपी गई है. विदित हो कि पूर्व में थानाध्यक्ष रितेश उपाध्याय पर ढिबरा थाना में ही कार्यरत एक महिला कांस्टेबल ने दुर्व्यवहार और बेड शेयर करने के लिए दबाव बनाने जैसे कई अन्य गंभीर आरोप लगाए थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close