UP में खुलेंगे 40 नए ITI, 16 हजार सीटें बढ़ेंगी, जानें किन जिलों में खुल रहे आईटीआई

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से स्किल डेवलपमेंट पर तेजी से काम कर रही है. इसी दिशा में राज्य में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का विस्तार किया जा रहा है. नए सेशन 2026-27 में 40 से ज्यादा नए आईटीआई में एडमिशन शुरू करने की योजना है, जिससे हजारों युवाओं को टेक्निकल और व्यावसायिक ट्रेनिंग का मौका मिलेगा.
सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कम खर्च में बेहतर स्किल ट्रेनिंग दी जाए, ताकि वो आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकें.











