कल शुक्रवार के दिन भी क्यों बंद रहेंगे बैंक? ये है इसकी पीछे की वजह

अगर आप शुक्रवार, 20 मार्च को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. इस दिन देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इसकी वजह है ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा का खास मौका. ये दोनों ही दिन इस्लाम धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं, इसलिए कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
हालांकि, यह समझना जरूरी है कि बैंक पूरे देश में एक साथ बंद नहीं होंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां लागू होती हैं. यानी कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे, जबकि बाकी जगहों पर सामान्य तरीके से काम चलता रहेगा.
कहां बंद रहेंगे बैंक











