मोदी के नेतृत्व और ‘नेशन फर्स्ट’ सोच से मिलती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी ‘नेशन फर्स्ट’ की सोच और जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण से सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि बिना अवकाश लिए लंबे समय तक देश की सेवा करना असाधारण उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में सबसे अधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है और दुनिया भर में प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सुशासन, निष्ठा और जनसेवा का उदाहरण है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 8931 दिन शासन प्रमुख के रूप में कार्य करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जिससे उन्होंने पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।











