अमेठी में सड़क निर्माण पर सवाल, 5 मीटर की जगह 3 मीटर चौड़ी बनी रोड से बढ़ी परेशानी

अमेठी में हाल ही में बनी सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि जहां सड़क की चौड़ाई 5 मीटर होनी चाहिए थी, वहां इसे केवल 3 मीटर में ही सीमित कर दिया गया।

करीब 28 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सड़क के बनने के बाद लोगों को सुविधा मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संकरी सड़क के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और अक्सर जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती गई है, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। दो वाहनों के एक साथ निकलने में दिक्कत हो रही है, जिससे रोजाना जाम लग रहा है।

मामले के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की गुणवत्ता और चौड़ाई की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com