जनता से दुर्व्यवहार: सीधी अपर कलेक्टर कोर्ट के रीडर पर लगा आरोप, हटाने की मांग तेज

सीधी : जिले के अपर कलेक्टर कोर्ट में पदस्थ रीडर गुरबचन सिंह के खिलाफ शिव सैनिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है, जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग हमेशा से विवादों में रहता है और राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर आरोप लगाते रहते हैं यह कोई आम बात नहीं है राजस्व न्यायालय का चक्कर आम जनता को काटना पड़ता है.
लेकिन लोगों को न्याय नहीं मिलता कोर्ट में बैठे बाबू साहब के द्वारा जनता से ऐसी बात की जाती है जैसे ब्रिटिश साम्राज्य आ गया हो जनता के लिए कुर्सी पर यह सभी कर्मचारी बैठते हैं लेकिन जनता की सेवा के बदले उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं लोगों को केस की सही जानकारी उपलब्ध ही नहीं करते जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है और काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
शिवसेना की जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल के द्वारा जानकारी देकर बताया गया की अपर कलेक्टर कोर्ट सीधी में पदस्थ रीडर गुरबचन सिंह लोगों से सही तरीके से बात ही नहीं करते और उनके केस की जानकारी भी उन्हें उपलब्ध नहीं करते सेटिंग करना और लोगों का अपमान करना उनका पेसा बनता जा रहा है जिसे लेकर के उनके द्वारा उनके ऊपर कार्यवाही करने की मांग रखी गई.
और उन्हें हटाने की भी मांग रखी गई है, गौरतलब है कि गुरबचन सिंह अपर कलेक्टर कोर्ट सीधी में रीडर ग्रेट 3 के पद पर पदस्थ हैं जिन पर शिव सैनिकों ने आरोप लगाया है और उन पर कार्यवाही यदि नहीं हुई तो आने वाले समय में शिव सैनिक लाम बंद होंगे जिसकी उन्होंने चेतावनी दी है.











