खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया!

लखीमपुर खीरी : खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए. घटना के बाद लोगों ने घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ लिया. ग्राम पंचायत बेलाकलां के लोहरा गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ लिया.इससे पहले तेंदुए ने खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिसके बाद अन्य लोगों ने घेर कर तेंदुए को पकड़ लिया। तेंदुआ कई दिनों से इलाके में घूम रहा था.

मझगईं के बेलाकलां में गन्ना गुड़ाई कर रहे लोहरा विरान निवासी बबलू (38 वर्ष) व रामनरेश (44 वर्ष) पर तेंदुआ ने मंगलवार दोपहर हमला कर दिया.यह देखकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने दोनों लोगों को तेंदुए से बचाया.इसके बाद तेंदुए को घेर कर पकड़ लिया और लाठी से दबाकर उसे काबू में करने के बाद रस्सी से बांध दिया.

वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

तेंदुए के हमले में घायल हुए बबलू और रामनरेश को 108 एंबुलेंस से पालिया सीएचसी ले जाया गया.ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को पहले ही कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई.हालांकि तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलने बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पिंजरा भी मंगाया गया.बताया गया कि तेंदुए को सुरक्षित तरीके से उसमें कैद कर जंगल में छोड़ा जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com