कोरबा : लापरवाही या साजिश? कचरे में लगी आग ने पलभर में कार को किया खाक

कोरबा, छत्तीसगढ़: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंट पॉल स्कूल के पीछे एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है.यहाँ कचरे के ढेर और झाड़ियों में लगी आग ने देखते ही देखते पास खड़ी एक कार को अपनी चपेट में ले लिया.आग इतनी भीषण थी कि कार का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया.

कैसे घटी घटना?

​मिली जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी हेमंत राठौर के घर उनके कुछ रिश्तेदार मिलने आए हुए थे. उन्होंने अपनी कार घर के पास ही पार्क की थी.उसी स्थान के समीप कचरे के ढेर और सूखी झाड़ियों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी थी.गर्मी और हवा के कारण आग धीरे-धीरे फैलती गई और खड़ी कार तक जा पहुँची.

मचा हड़कंप, दमकल ने पाया काबू

​कार में आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी.स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी.मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी.

​ सिविल लाइन थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कचरे में आग जानबूझकर लगाई गई थी या यह किसी लापरवाही का नतीजा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close