लखीमपुर खीरी : गांव की बेटी का जलवा, UPPCS क्लियर कर हासिल किया बड़ा मुकाम

लखीमपुर खीरी : मितौली थाना क्षेत्र के चटौरा गांव की बेटी निधि वर्मा ने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है.घोषित परिणाम में उनका चयन समाज कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है.बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है.

निधि के पिता पुत्तू लाल वर्मा मुरासा गांव स्थित साधन सहकारी समिति में सचिव के पद पर कार्यरत हैं.उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं.जिनमें निधि चौथे नंबर की संतान हैं.सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया, जिसका परिणाम आज सामने है.

परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षा और सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं.बड़े बेटे अरविंद प्रताप वर्मा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि दूसरी संतान बेटी का विवाह हो चुका है.तीसरे नंबर की बेटी लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं.सबसे छोटे बेटे अमरेंद्र प्रताप वर्मा लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं.

निधि की इस सफलता पर गांव और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है.ग्रामीणों का कहना है कि निधि की मेहनत और लगन से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी.

close
Virus-free.www.avast.com