बहराइच में घर के बाहर खेल रही मासूम की तालाब में डूब कर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बहराइच : हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम नकवा में एक तीन वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई. बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी.घटना के बाद से परिवार में शोक व्याप्त है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम नकवा निवासी सुरेंद्र कुमार मौर्य की पुत्री पार्वती, जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष थी, 7:00 बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी.खेलते हुए वह पास ही स्थित शोभाराम प्रधान के घर के पीछे बने तालाब के करीब पहुंच गई.

माना जा रहा है कि खेलते समय अचानक पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण बच्ची गहरे तालाब में गिर गई.

काफी देर तक पार्वती के आंगन में न दिखने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.खोजबीन के बाद ग्रामीणों की नजर तालाब पर पड़ी.काफी देर तक तलाश के दौरान बच्ची का शव पानी में उतराता हुआ मिला.

तत्काल बच्ची को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.बच्ची की मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक छा गया.

घटना की सूचना मिलने पर हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे.पुलिस ने मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com