IPL 2026, dc vs mi- समीर रिजवी का तूफान, मुंबई इंडियंस के उड़े होश! ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ बनकर रच दिया बड़ा इतिहास
आईपीएल 2026 के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने 90 रन की तूफानी पारी खेली और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी लाइनअप को तहस-नहस कर दिया। इसी के साथ वह आईपीएल में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं।

IPL 2026, dc vs mi/आईपीएल 2026 के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद पर 90 रन बनाए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी लाइनअप की बखिया उढ़ेड़ दीं। समीर ने सीजन का आगाज भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 47 गेंद पर 70 रन की पारी खेलते हुए किया था। अब उन्होंने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस पारी को खेलते हुए बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।
समीर रिजवी अब आईपीएल में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। रिजवी ने इस मामले में साई सुदर्शन और बटलर के बाद तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। इस मामले में साई सुदरर्शन टॉप पर हैं जिन्होंने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर 2025 आईपीएल में 108 रन नाबाद रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए थे।
IPL 2026, dc vs mi/दूसरे नंबर पर हैं जोस बटलर जिन्होंने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर 2024 में केकेआर के खिलाफ नाबाद 107 रन की पारी खेली थी। रिजवी की इस पारी के बदौलत दिल्ली ने मुंबई को आसानी से मात दी। दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन लगातार यह दूसरी जीत है।
समीर रिजवी की इस आईपीएल में यह लगातार दूसरी फिफ्टी प्लस की पारी है। उन्होंने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी 47 गेंद पर 70 रन की पारी खेली थी।
IPL 2026, dc vs mi/वह लखनऊ के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। अब मुंबई के खिलाफ उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को मात दी और ऑरेंज कैप होल्डर भी बन गए।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान पर बेहद मजबूत टीम मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया और इस सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल की। दिल्ली की जीत में समीर रिजवी की तूफानी 90 रन की पारी का बड़ा योगदान रहा और उन्होंने इस इनिंग के दम पर मैच को लगभग एकतरफा कर दिया तो वहीं मुंबई की ये दूसरे मैच में पहली हार रही। रिजवी ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए।









