IPL 2026 में ऑरेंज कैप की जंग तेज: रोहित से छिना ताज, समीर रिजवी बने नए रन किंग!

दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में समीर रिजवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की पारी खेली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो समीर रिजवी रहे, जिन्होंने 90 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

IPL 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। टूर्नामेंट में अब तक 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर मैच के साथ ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। 4 अप्रैल को खेले गए दो मुकाबलों के बाद इस रेस में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ, जहां कुछ समय के लिए रोहित शर्मा के सिर सजी ऑरेंज कैप जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने छीन ली।

समीर रिजवी इस समय IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

उन्होंने अब तक खेले गए दो मैचों में 160 की शानदार औसत से 160 रन बनाए हैं। उनकी इस दमदार बल्लेबाजी ने उन्हें सीधे टॉप पर पहुंचा दिया है। वहीं मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा 113 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली 108 रन बनाकर तीसरे, कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृश रघुवंशी 103 रन के साथ चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन 94 रन के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

दिल्ली और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में समीर रिजवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की पारी खेली। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो समीर रिजवी रहे, जिन्होंने 90 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 55 और ध्रुव जुरेल ने 75 रनों का योगदान दिया। जवाब में गुजरात की टीम 204 रन ही बना सकी और राजस्थान ने 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com