Asha Bhosle: 1034 विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ आशा भोसले ने गाया था ये गाना, इस ICC टूर्नामेंट के दौरान हुआ रिलीज

Asha Bhosle: 1034 विकेट लेने वाले गेंदबाज के साथ आशा भोसले ने गाया था ये गाना, इस ICC टूर्नामेंट के दौरान हुआ रिलीज

Asha Bhosle Passes Away: बॉलीवुड की महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. वो अपनी वर्सेटाइल सिंगिंग के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने हजारों गाने गाए और अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों पर राज किया. आशा भोसले ने कई सिंगर्स के साथ गाने गाए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने हिंदी में एक गाना एक उस क्रिकेटर के साथ भी गाया, जिसने अपने करियर में 1034 विकेट चटकाए. आशा भोसले की ये जुगलबंदी देखने को मिली थी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ.

आशा भोसले ने ब्रेट ली के साथ गाया था गाना

आशा भोसले और ब्रेट ली ने मिलकर यू आर द वन फॉर मी गाना गाया था. बड़ी बात ये थी कि वो गाना हिंदी में था और उसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने ही लिखा था. आशा भोसले और ब्रेट ली का गाना वो गाया ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2006 के दौरान रिलीज हुआ था.

आशा भोसले के साथ गाने वाले ब्रेट ली का क्रिकेट में कमाल

आशा भोसले के साथ गाना गाने वाले ब्रेट ली क्रिकेट के मैदान पर कितने कमाल के खिलाड़ी रहे हैं, ये बताने की जरूरत नहीं है. उसकी गवाही पूरे करियर में झटके उनके 1034 विकेट देते हैं. ब्रेट ली ने ये विकेट फर्स्ट क्लास क्रिकेट, लिस्ट ए और T20 में मिलाकर झटके हैं. ब्रेट ली ने अपने करियर में 487 विकेट फर्स्ट क्लास में लिए हैं. 438 विकेट लिस्ट ए में झटके हैं वहीं 109 विकेट T20 क्रिकेट में चटकाए हैं.

1034 विकेटों में से 718 इंटरनेशनल विकेट

आशा भोसले के साथ हिंदी में गाना गाने वाले ब्रेट ली ने अपने क्रिकेट करियर में लिए 1034 विकेटों से 718 विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए थे. उन्होंने 76 टेस्ट में 310 विकेट, 221 वनडे में 380 विकेट और 25 T20 इंटरनेशनल में 28 विकेट हासिल किए थे.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com