Shubman Gill: शुभमन गिल ने लगाई खास ‘हैट्रिक’, विराट कोहली भी छूट गए पीछे

Shubman Gill: शुभमन गिल ने लगाई खास ‘हैट्रिक’, विराट कोहली भी छूट गए पीछे

Shubman Gill Orange Cap: शुभमन गिल जब रंग में हों तो उन्हें रोकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है, कुछ ऐसा ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिला. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल पारी खेलते हुए लगातार तीसरी बार फिफ्टी प्लस स्कोर लगाया. गुजरात के खिलाफ शुभमन ने महज 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अर्धशतक लगाने के साथ-साथ ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया.

शुभमन ने विराट को पछाड़ा

शुभमन गिल ने ऑरेंज कप की रेस में विराट कोहली को पछाड़ दिया. विराट ने गुजरात-कोलकाता के मैच से पहले पांच पारियों में 228 रन बनाए हुए थे लेकिन शुभमन गिल जब क्रीज पर उतरे तो उन्होंने विराट को पीछे छोड़ दिया. गजब की बात ये है कि शुभमन गिल ने अभी विराट कोहली से एक मैच कम खेला है. अब पूरे सीजन में शुभमन और विराट कोहली के बीच ऑरेंज कैप जीतने की रेस देखने को मिलेगी.

शुभमन गिल की कमाल बैटिंग

शुभमन गिल ने 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए गुजरात को तूफानी शुरुआत दी. गिल ने पहले ओवर से ही कलात्मक शॉट्स खेले. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 31 गेंदों में साई सुदर्शन के साथ 57 रनों की साझेदारी की. सुदर्शन आउट हो गए लेकिन ये खिलाड़ी डटा रहा. उन्होंने जॉस बटलर के साथ तेजी से पारी को आगे बढ़ाया. गिल ने 2 छक्के और 6 चौकों के दम पर 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com