PSL 2026 फाइनल के लिए पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, फैंस के लिए दी ये बड़ी मंजूरी

PSL 2026 फाइनल के लिए पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, फैंस के लिए दी ये बड़ी मंजूरी

PSL 2026 Final: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 11वें सीजन का फाइनल मुकाबला अब स्टेडियम में फैंस की मौजूदगी के साथ खेला जाएगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसकी मंजूरी दे दी है. फाइनल मैच 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा. इस पूरे टूर्नामेंट को अब तक बंद दरवाजों के पीछे यानी बिना फैंस के खेला जा रहा था. सरकार की किफायत (ऑस्टरिटी) नीति के तहत ईंधन की बचत के लिए यह फैसला लिया गया था. लेकिन टूर्नामेंट को मूल रूप से छह शहरों में कराने की योजना थी, लेकिन इसे सिर्फ कराची और लाहौर तक सीमित रखा गया.

पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रैंचाइजी मालिकों की ओर से लगातार सिफारिश किए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से व्यक्तिगत रूप से अपील की थी. प्रधानमंत्री ने फ्रैंचाइजी मालिकों की सिफारिश पर फाइनल मैच के लिए फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत दे दी है.

मोहसिन नकवी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, ‘प्रिय क्रिकेट फैंस, मैंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से स्टेडियम में फैंस को इजाजत देने का सिफारिश किया था. वह खुद भी फैंस की मौजूदगी के पक्ष में थे, लेकिन उन्होंने बताया कि पूरे पाकिस्तान में किफायत के उपाए किए जा रहे हैं और ईंधन की खपत कम करने के प्रयास चल रहे हैं. फिर भी फ्रैंचाइजी मालिकों के अनुरोध पर उन्होंने पीएसएल 11 के फाइनल के लिए फैंस की इजाजत दे दी. मैं उनके इस फैसले और फैंस को सुविधा प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं.’

पाकिस्तानी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

यह फैसला क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्हें मैच स्टेडियम में जाकर देखने का मौका नहीं मिला था. फाइनल मैच में फैंस की उपस्थिति से माहौल और भी रोमांचक होने की उम्मीद है. पीएसएल 11 का यह फाइनल अब सिर्फ मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का ही नहीं, बल्कि फैंस के जोश और समर्थन का भी गवाह बनेगा. क्रिकेट फैंस अब 3 मई को गद्दाफी स्टेडियम पहुंचकर अपनी पसंदीदा टीमों को लाइव चीयर कर सकेंगे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com