Abhishek Sharma: बहनों से 50-50 रुपए क्यों मांगते थे अभिषेक शर्मा? खुद किया ये मजेदार खुलासा

Abhishek Sharma: बहनों से 50-50 रुपए क्यों मांगते थे अभिषेक शर्मा? खुद किया ये मजेदार खुलासा

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. इसी बीच अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक मजेदार इंटरव्यू में अभिषेक ने अपने बचपन के ‘बिजनेस’ के बारे में बताया है. दरअसल, वह अपनी बहनों के पैसों से मैचों में शर्त लगाते थे.

बहनों के पैसे गायब करते थे अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शोक था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बताया कि वह अपनी बहनों के पैसों से शर्त लगाया करते थे और फिर जीते हुए पैसों में से बहनों को भी हिस्सा दिया करते थे. वीडियो में अभिषेक बताते हैं कि छोटी उम्र में वे अपनी बहनों से सुबह-सुबह पैसे मांग लिया करते थे. उनसे 50 रुपए लेकर, शाम तक 70-80 रुपए वापस देने का वादा करते थे. इस तरह उन्होंने अपना छोटा-मोटा ‘बिजनेस’ शुरू किया था. होस्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी बहन अब सोच रही हैं कि काश उस समय उन्होंने अभिषेक को अपनी सारी बचत दे दी होती, तो आज उनके पास आईपीओ होता.

अभिषेक ने खुलासा करते हुए आगे बताया कि बहनें उन्हें पूरी तरह भरोसा नहीं कर पाती थीं. एक-दो बार ऐसा हुआ कि उनके पैसे गए भी हैं. हालांकि, हंसते हुए अभिषेक ने साफ किया, ‘वैसे गए नहीं थे, मैंने उन्हें अपने ही जेब में रख लिया करता था और उनको बोल देता था कि यार आज मैच हार गए. इसलिए वो डबल माइंडेड होती थीं कि पैसे दे या नहीं. अगर पैसे देते तो आज महलों में बैठते वो, हालांकि अभी भी बैठेंगे ही.’

IPL 2026 में जमकर चल रहा बल्ला

आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चल रहा है. वह 10 मैचों में 48.89 की औसत से 440 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और 1 शतक निकला है. खास बात ये भी है कि उन्होंने ये रन 206.57 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. टॉप-10 बल्लेबाजों में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट ही उनसे ज्यादा है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com