60 महीने के FD पर मिलेगा 7.50% रिटर्न, अब इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ चेक करें नए रेट


फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। अब प्राइवेट सेक्टर के DCB बैंक ने भी एफडी के लिए नए इंटरेस्ट रेट की घोषणा कर दी है, जो 27 अक्टूबर से लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3.75% से लेकर 7.50% इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक निवेश कर सकते हैं।
बदलाव के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिलती रहेगी। विभिन्न वित्तीय कारकों को देखते हुए सभी बैंक समय-समय सावधि जमा के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट करने की सलाह दी जाती है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा कितना इंटरेस्ट?
बैंक 60 साल से लेकर 70 साल आयुवर्ग के लोगों को बैंक 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल है। इंटरेस्ट रेट 4% से लेकर 8% है। सुपर सीनियर सिटीजंस यानि 70 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को बैंक 5 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है, अधिकतम ब्याज दर 8.05% है। हालांकि यह सुविधा केवल 60 महीने से लेकर 61 महीने, 37 से लेकर 38 महीने, 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम और 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम के मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रही है।
इतने दिन के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज
बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 60 महीने से लेकर 61 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 8% और सुपर सिटी सिटीजंस को 8.05% ब्याज मिल रहा है। 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम के टेन्योर पर 7.45%, 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम के टेन्योर पर 7.40% और 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम के टेन्योर पर 6.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं 37 महीने से लेकर 38 महीने तक के टेन्योर पर 7.10% ब्याज मिल रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 45 दिन- 3.75%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 दिन से लेकर 6 महीने से कम- 4.75%
- 6 महीने से लेकर 10 महीने से कम- 6%
- 10 महीने से लेकर 12 महीने से कम- 6.50%
- 12 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.90%
- 15 महीने से लेकर 16 महीने से कम- 7.25%
- 16 महीने से लेकर 24 महीने से कम- 6.90%
- 24 महीने से लेकर 25 महीने से कम- 7.40%
- 25 महीने से लेकर 27 महीने से कम- 6.90%
- 27 महीने से लेकर 34 महीने से कम- 7%
- 34 महीने से लेकर 35 महीने से कम- 7.45%
- 35 महीने से लेकर 37 महीने से कम- 7%
- 37 महीने से लेकर 38 महीने तक- 7.10%
- 38 महीने से अधिक और 60 महीने से कम- 7%
- 60 महीने से लेकर 61 महीने तक- 7.50%
- 61 महीने से लेकर 120 महीने तक- 7%











