जबलपुर में कार्बाइड गन बनाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 15 गन और 56 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त

जबलपुर में प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली। जिले के बघराजी गांव में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने कार्बाइड गन और इसे बनाने की सामग्री जब्त की है। गुरुवार को रात क्राइम ब्रांच और कुंडम थाना पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई है।

पुलिस को ये सूचना मिली थी कि यहां पर कार्बाइड गन का निर्माण चल रहा है। इस के बाद दो जगहों पर छापा मारा गया। दोनों जगह से कार्बाइड गन बरामद हुई और फिर इन्हीं की निशानदेही के आधार पर एक दुकान से 45 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त किया गया।

पुलिस ने जब्त की कार्बाइड गन

जबलपुर पुलिस ने अपनी इस कार्रवाई में 29 वर्षीय चित्रांश साहू के घर से 4 कार्बाइड गन और 56 वर्षीय दशरथ बड़गैया से 11 कार्बाइड गन और 11 किलो कैल्शियम कार्बाइड और गन बनाने की सामग्री जब्त की। जब इनसे इस बारे में पूछताछ की गई तो ये पता चला कि मदन महल के लाठिया ट्रेडर्स से कैल्शियम कार्बाइड खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने यहां भी छापा मारा और 45 किलो कैल्शियम कार्बाइड बरामद किया।

Jabalpur

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि क्राइम ब्रांच को बघराजी गांव में कार्बाइड गन बनाने की सूचना मिली थी। जानकारी के आधार पर जब कार्रवाई की गई तो कार्बाइड गन और इसे बनाने की सामग्री दोनों की जब्त की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रशासन की ओर से नागरिकों से कार्बाइड गन का इस्तेमाल ना करने की अपील की गई थी। इससे होने वाले नुकसान के चलते नागरिकों से सतर्क रहने को कहा गया था। इसके निर्माण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाई गई थी। प्रतिबंध के इस आदेश के बाद पुलिस लगातार उन लोगों का नजर रख रही है, जो कार्बाइड करने का निर्माण कर रहे हैं या फिर इसे बेच और खरीद रहे हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close