CJP नेता सौरव दास के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में याचिका, बैकग्राउंड जांचने की मांग, नोटिस जारी, आशुतोष रांका का रिएक्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को कन्वेनर/प्रवक्ता सौरव दास की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, आधार कार्ड में पिता के कॉलम में दो अलग अलग नाम चर्चा में आने के बाद उनकी पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी हालाँकि पिछले दिनों अदालत में  जमानत के लिए दिए गए दस्तावेजों के सामने आने बाद इस बहस पर थोड़ा विराम लग गया था लेकिन अब उनके खिलाफ एक जनहित याचिका मद्रास हाई कोर्ट में दायर की गई है।

मद्रास हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को कन्वेनर/प्रवक्ता सौरव दास एक खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई है याचिका में उनके बैकग्राउंड की जाँच सहित उनके माता पिता की जानकारी भी मांगी गई है, याचिका में कहा गया है कि अगर सौरव दास के खिलाफ किसी भी तरह के आरोप साबित होते हैं तो उनके पासपोर्ट और आधार कार्ड को रद्द किये जाएं।

सोशल मीडिया एकाउंट बंद करने की मांग

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक याचिकाकर्ता गणेश कुमार ने अपनी याचिका में सौरव दास पर सोशल मीडिया पर न्यायपालिका के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के भी आरोप लगाए गए हैं और उनके अकाउंट्स बंद करने की मांग की है।  याचिका पर  मुख्य न्यायाधीश एसए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने सौरव दास, केंद्र सरकार और कुछ निजी पक्षों सहित विभिन्न प्रतिवादियों से जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी।

आशुतोष रांका ने जांच की मांग को शर्मनाक पल कहा 

सौरव दास के खिलाफ लगाई गई याचिका पर आशुतोष रांका की प्रतिक्रिया आई है, उन्होंने X पर लिखा- यहाँ जो हो रहा है, वह सामूहिक शर्म का एक पल है। किसी को सिर्फ इसलिए परेशान करना क्योंकि आपको उसका काम पसंद नहीं है – हम आखिर कब तक यह सब बर्दाश्त करते रहेंगे?

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close