बाप-बेटी का ‘खतरनाक मिशन’, ‘अल्फा’ टीजर में फुल एक्शन मोड में आलिया, बॉबी देओल छा गए

YRF स्पाई यूनिवर्स अब बड़ी वापसी की तैयारी में है. उनके यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई फिल्म आ रही है, जिसे आलिया भट्ट लीड कर रही हैं. उनके साथ शरवरी वाघ भी दिखने वाली हैं. साथ ही बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा हैं. 3 जुलाई, 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जिसका फाइनली टीजर आ गया है. लंबे वक्त से फैन्स इसका इंतजार कर रहे थे और आलिया भट्ट फुल एक्शन अवतार में दिख रही हैं. फिल्म के टीजर में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल बाप-बेटी का रोल करते दिख रहे हैं. जो कि एक खतरनाक मिशन पर है. वहीं, 18 साल तक बेटी को जिस मिशन के लिए तैयार किया था, उसे अब अंजाम देने की बारी है.

‘अल्फा’ के टीजर की शुरुआत रेस्टोरेंट के एक टेबल से होती है. जहां आलिया भट्ट अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं और सामने उनके पिता है. यानी बॉबी देओल ने बेटी के लिए एक स्पेशल डिनर प्लान किया है, जिससे वो भी खुश है. लेकिन कुछ देर बाद ही वो कह देते हैं कि अब बेटी को वो काम करना है, जिसके लिए उन्हें ट्रेनिंग मिली है. 18 साल की उम्र में अपना पहला मिशन करती है. फिर बॉबी देओल कहते हैं- ”दुनिया में दो तरह के लोग हैं WOLF और SHEEP, मैं WOLF हूं तू क्या है. ” जिसके जवाब में आलिया कहती है- ”WOLF की बेटी WOLF ही होती है सर”

आलिया का खतरनाक मिशन शुरू

टीजर में आलिया भट्ट का एक्शन अवतार दिखाया गया है. जो किसी से डरती नहीं है, क्योंकि बचपन में ही बॉबी देओल बेटी की ट्रेनिंग शुरू कर देते हैं. हाथों में बंदूक लिए गुंडों की खूब पिटाई करती नजर आ रही हैं. वॉर 2 के एंड क्रेडिट सीन में बॉबी देओल के साथ जो बच्ची दिखाई गई थी, जिसके हाथ में अल्फा का साइन होता है, वो आलिया ही निकली. दरअसल ALPHA एक सीक्रेट प्रोगाम है, जिसे भारत के अगले जनरेशन के सोल्जर तैयार करने के लिए शुरू किया है. एक सीन में उन्हें फौजी की वर्दी में दिखाया गया है. हालांकि, आलिया भट्ट को होटल रूम में जिस मिशन पर भेजा था, वो पूरा भी कर लेती हैं.

क्यों फैन्स कन्फ्यूज हो गए हैं?

दरअसल फिल्म में आलिया भट्ट का नाम सीता होगा और उनके बाबा के रोल में बॉबी देओल हैं. लेकिन अगर वो विलेन बनने वाले थे, तो भारत के लिए क्यों सोल्जर तैयार करने लगे. आलिया भट्ट सच की लड़ाई लड़ने वाली है या कहानी ही कुछ और है. लोग अब कन्फ्यूज हो गए हैं. लेकिन टीजर की काफी तारीफ हो रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com