WhatsApp यूजर्स के लिए अलर्ट! पुराने फोन हुए आउटडेटेड, इन डिवाइसों में बंद हो जाएगी सेवा

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपने FAQ पेज को अपडेट करते हुए जानकारी दी है कि जल्द ही कुछ पुराने iPhone और Android स्मार्टफोन में WhatsApp का सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले फोन यूजर्स को अपना डिवाइस अपग्रेड करना पड़ सकता है।
iPhone यूजर्स के लिए क्या बदलेगा?
WhatsApp डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, iOS 15.4 और उससे पुराने वर्जन पर चलने वाले iPhone मॉडल्स के लिए WhatsApp सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि जिन iPhone में नया iOS अपडेट उपलब्ध नहीं है, उनमें भविष्य में WhatsApp का इस्तेमाल संभव नहीं होगा।
Android यूजर्स को भी लगेगा झटका
केवल iPhone ही नहीं, बल्कि पुराने Android स्मार्टफोन भी इस बदलाव की जद में आएंगे। WhatsApp के आधिकारिक FAQ पेज के मुताबिक, Android 6 या उससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइस ही WhatsApp को सपोर्ट करेंगे। Android 6 से नीचे के वर्जन पर चलने वाले फोन में ऐप काम करना बंद कर देगा।
कब से बंद होगा WhatsApp सपोर्ट?
कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, Android डिवाइसों के लिए 8 सितंबर 2026 से WhatsApp सपोर्ट बंद किया जाएगा। वहीं, iOS डिवाइसों के लिए यह बदलाव 30 नवंबर 2026 से लागू होगा। इन तारीखों के बाद पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में WhatsApp का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
WhatsApp चलाने के लिए क्या करना होगा?
यदि आपका फोन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है, तो सबसे पहले अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर उपलब्ध सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर चेक करें। यदि नया अपडेट उपलब्ध है तो उसे इंस्टॉल करें। इसके बाद भी यदि आपका फोन आवश्यक ऑपरेटिंग सिस्टम तक अपडेट नहीं हो पाता है, तो WhatsApp का इस्तेमाल जारी रखने के लिए नया स्मार्टफोन लेना पड़ सकता है।
अभी करें अपने फोन की जांच
WhatsApp यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते अपने फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन चेक कर लें। इससे यह पता चल सकेगा कि उनका डिवाइस आने वाले समय में WhatsApp को सपोर्ट करेगा या नहीं।











