उत्तराखंड के मसूरी में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत

उत्तराखंड में पहाड़ों की रानी मसूरी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। झड़ीपानी कोलुखेत शार्टकट रोड में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोग जिसमें 2 महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई है।घटना के बाद आइटीबीपी, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर सर्विस की टीमों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये हादसा कार का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com