शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दवा खिलाकर कराया गर्भपात, इनामी आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय कुमार बघेल पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। उसे पुलिस ने नागपुर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स से दबिश देकर गिरफ्तार किया।

शादी का झांसा देकर 4 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने शादी का वादा कर लगभग चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया।

पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com