8 महीने पहली छोड़ी दुनिया, अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखेगा ये एक्टर, अक्षय कुमार ने किया याद

सिनेमाघरों में 25 जून को अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी समेत और भी कई बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं. दिवंगत एक्टर पंकज धीर भी इस फिल्म में दिखने वाले हैं. 15 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया था. उनके निधन के लगभग 8 महीने के बाद ‘वेलकम 3’ रिलीज होने वाली है, जो उनकी आखिरी फिल्म है.
11 जून को ‘वेलकम टू द जंगल‘ का ट्रेलर रिलीज किया गया. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार ने पंकज धीर को याद किया और बताया कि दोनों काफी अच्छे दोस्त थे. पंकज धीर, अक्षय की पहली फिल्म ‘सौगंध’ में भी थे. उस फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल किया था. इवेंट में उन्हें याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “मेरे बहुत अच्छे दोस्त पंकज धीर साहब भी इस फिल्म में हैं, जो मेरी पहली फिल्म में भी थे मेरे साथ. मेरी पहली फिल्म में वो विलेन थे. जैसा कि आप सब जानते हैं कि ये (वेलकम 3) उनकी आखिरी फिल्म थी. मैं उन्हें मेंशन करना चाहता हूं.”
इस बीमारी से हुआ था पंकज धीर का निधन
अक्षय ने आखिर में कहा, “आपको बहुत सारा प्यार पंकज, आप जहां कहीं भी हैं.” पंकज धीर हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम थे. उन्होंने चार दशकों तक सिनेमा की दुनिया में काम किया और कई बेहतरीन फिल्में की. जब उनके निधन की खबर सामने आई थी तो फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था. वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. हालांकि, वो इस बीमारी से जंग हार गए थे. 68 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था.
‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज डेट
‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लंबे समय से इस फिल्म की चर्चा हो रही है. ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. लोगों को ये ट्रेलर पसंद आ रहा है. 20 से भी ज्यादा बड़े बॉलीवुड स्टार्स इस फिल्म में दिखने वाले हैं. यानी मेकर्स ने ऑडियंस के मनोरंजन का पूरा इंतजाम किया है.











