जगदलपुर में दुकान में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया नियंत्रण

जगदलपुर शहर के गीदम रोड स्थित एक गद्दा दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। दुकान के रोशनदान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दुकान संचालक और दमकल विभाग को दी। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

आस पास में मौजूद लोगों की माने तो दुकान संचालक के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए थे। इस दौरान आग तेजी से फैलने लगी और धुआं निकलने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

गद्दे और बाकी सामान चपेट में आए

शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुकान में रखे गद्दे और अन्य सामान आग की चपेट में आकर जल गए। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। आग लगने के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग का पता चलने और दमकल विभाग के पहुंचने से आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com