छात्र हित में हाईकोर्ट का अहम आदेश: जेल में बंद अभ्यर्थी भी देगा री-NEET, सुरक्षा के निर्देश जारी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट हियरिंग के मामले की सुनवाई के बाद रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र को NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने रायपुर पुलिस कमिश्नर और जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि छात्र को पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केंद्र ले जाकर परीक्षा दिलाई जाए।
वहीं, NEET परीक्षा को देखते हुए ट्रेनों में छात्रों की बढ़ती भीड़ को संभालने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे ने एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। बता दें कि री-NEET परीक्षा 21 जून, रविवार को होगी।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में दर्ज एक आपराधिक मामले में छात्र वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। छात्र ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अंतरिम जमानत की मांग की थी।
याचिका में कहा गया था कि वह NEET परीक्षा में शामिल होना चाहता है। इसके लिए एडमिट कार्ड की कॉपी भी कोर्ट में पेश की गई। छात्र के वकील ने जेल में पढ़ाई के लिए जरूरी अध्ययन सामग्री मुहैया कराने का भी रिक्वेस्ट किया।
मामले की तत्काल सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने निर्देश दिया कि छात्र को पुलिस कस्टडी में परीक्षा दिलाई जाए और परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे तुरंत वापस जेल लाया जाए।
साथ ही जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि जेल नियमों के अनुसार छात्र को आवश्यक अध्ययन सामग्री मुहैया कराई जाए, ताकि वह परीक्षा की तैयारी कर सके।
बिलासपुर में 19 परीक्षा केंद्र, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिले में NEET परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने शहर के 19 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। इस बीच, सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने परीक्षार्थियों के लिए 24 घंटे की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की है।
अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। NEET पेपर लीक की घटना को ध्यान में रखते हुए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, बारिश की संभावना को देखते हुए आवश्यक तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं, ताकि कैंडिडेट्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सिम्स ने शुरू की 24 घंटे हेल्पलाइन
कैंडिडेट्स की मदद के लिए सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने 24 घंटे की मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू की है। इससे परीक्षा को लेकर तनाव या घबराहट महसूस करने वाले छात्रों को विशेषज्ञों से सलाह और सहायता मिल सकेगी।
रेलवे का विशेष इंतजाम
NEET परीक्षा के दौरान छात्रों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 10 ट्रेनों में 40 एक्स्ट्रा जनरल कोच लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही छात्रों की सुविधा के लिए विशेष मेमू ट्रेनों का भी संचालन किया जाएगा।
NEET-UG 2026 के लिए स्पेशल मेमू ट्रेनें
20 जून 2026 ट्रेन नंबर-06801/ कोरबा-दुर्ग
| स्टेशन | समय |
| कोरबा | 10:00 AM |
| चांपा | 10:50 AM |
| जांजगीर-नैला | 11:05 AM |
| अकलतरा | 11:21 AM |
| बिलासपुर | 12:10 PM |
| बेल्हा | 12:42 PM |
| भाटापारा | 01:13 PM |
| तिल्दा-नेवरा | 01:36 PM |
| रायपुर | 02:55 PM |
| भिलाई पावर हाउस | 03:39 PM |
| दुर्ग | 04:15 PM |
ट्रेन नंबर- 06802/ दुर्ग- कोरबा
| स्टेशन | समय |
| दुर्ग | 07:05 PM |
| भिलाई पावर हाउस | 07:18 PM |
| रायपुर | 08:10 PM |
| तिल्दा-नेवरा | 09:00 PM |
| भाटापारा | 09:23 PM |
| बेल्हा | 09:52 PM |
| बिलासपुर | 10:40 PM |
| अकलतरा | 11:17 PM |
| जांजगीर-नैला | 11:34 PM |
| चांपा | 11:45 PM |
| कोरबा | 12:45 AM |
21 जून ट्रेन नंबर- 06803/ कोरबा-दुर्ग
| स्टेशन | समय |
| कोरबा | 04:00 AM |
| चांपा | 05:05 AM |
| जांजगीर-नैला | 05:20 AM |
| अकलतरा | 05:36 AM |
| बिलासपुर | 06:15 AM |
| बिल्हा | 06:47 AM |
| भाटापारा | 07:26 AM |
| तिल्दा-नेवरा | 08:02 AM |
| रायपुर | 09:20 AM |
| भिलाई पावर हाउस | 10:15 AM |
| दुर्ग | 10:50 AM |
ट्रेन नंबर- 06804/ दुर्ग-कोरबा
| स्टेशन | समय |
| दुर्ग | 07:05 PM |
| भिलाई पावर हाउस | 07:18 PM |
| रायपुर | 08:10 PM |
| तिल्दा-नेवरा | 09:00 PM |
| भाटापारा | 09:23 PM |
| बेल्हा | 09:52 PM |
| बिलासपुर | 10:40 PM |
| अकलतरा | 11:17 PM |
| जांजगीर-नैला | 11:34 PM |
| चांपा | 11:45 PM |
| कोरबा | 12:45 AM |
21 जून ट्रेन नंबर- 08823/ छिंदवाड़ा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी
- गाड़ी संख्या 08823 21 जून को छिंदवाड़ा से शाम 6:00 बजे रवाना होगी।
- सभी मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहरते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रात 10:50 बजे पहुंचेगी।
21 जून को दुर्ग तक जाएगी हसदेव एक्सप्रेस
- हसदेव एक्सप्रेस का अस्थायी विस्तार
- 21 जून को ट्रेन दुर्ग तक चलेगी
- कोरबा से दुर्ग तक सफर कर सकेंगे छात्र
हसदेव एक्सप्रेस का टाइम टेबल
21 जून 18250/ कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस
| रायपुर | 10:45 बजे |
| भिलाई पावर हाउस | 11:20 बजे |
| भिलाई नगर | 11:27 बजे |
| दुर्ग | 11:45 बजे |
भीड़ नियंत्रित करने इन ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच
- 20 जून: 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस- 7 एक्स्ट्रा जनरल कोच
- 21 जून: 18250 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस- 7 एक्स्ट्रा जनरल कोच
- 21 से 23 जून: 18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस- 7 एक्स्ट्रा जनरल कोच
- 22 से 24 जून: 18252 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस- 7 एक्स्ट्रा जनरल कोच
- 19 से 21 जून: 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस- 2 एक्स्ट्रा जनरल कोच
- 20 से 22 जून: 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस- 2 एक्स्ट्रा जनरल कोच
- 19 से 21 जून: 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस- 2 एक्स्ट्रा जनरल कोच
- 21 से 23 जून: 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस- 2 एक्स्ट्रा जनरल कोच
- 19 से 21 जून: 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस- 2 एक्स्ट्रा जनरल कोच
- 20 से 22 जून: 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस- 2 एक्स्ट्रा जनरल कोच
रेलवे की अपील
NEET-2026 परीक्षा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छात्रों से स्पेशल ट्रेनों का फायदा उठाने की अपील की है। रेलवे ने कहा है कि कैंडिडेट्स समय पर अपने परीक्षा केंद्र पहुंचें और यात्रा की योजना पहले से बनाएं।
रेलवे प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों से रिक्वेस्ट है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और स्टॉपेज की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जांच लें।










