कांग्रेस के प्रदर्शन में बवाल! धार में थाना प्रभारी के सिर पर फूटा मटका

मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रदूषित पेयजल वितरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय के सामने हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए मटके फोड़कर अपना विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की.

इसी बीच प्रदर्शन के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हो गई. विरोध स्वरूप मटके फोड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद नौगांव थाना प्रभारी हीरु सिंह रावत के सिर पर भी एक मटका फूट गया. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि थाना प्रभारी को किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रदर्शन के दौरान मटका फूटते हुए दिखाई दे रहा है. प्रदूषित पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जल्द समाधान की मांग की है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com