रायपुर में दिनदहाड़े हमला: युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आपसी विवाद के बाद हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर उसका हाथ बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान आलोक साहू के रूप में हुई है, जो विप्र नगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने आलोक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com